उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी का केंद्र में संयुक्त सचिव पद पर चयन

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन का केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए चयन हुआ है। वे राज्य गठन के बाद पहले प्रमोटी आईएएस अधिकारी (PCS से IAS में पदोन्नत) हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

विनोद कुमार सुमन 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वे सचिव वित्त, शहरी विकास, सहकारिता, कृषि और पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

उन्होंने चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल में जिलाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उनकी केंद्र में नियुक्ति को राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad