उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित: 20 मई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान प्रदेशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम विदाई को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सरकार ने 20 मई को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शासन की ओर से संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी के निधन को प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और सुशासन की मिसाल कायम की।
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है और लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!