दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, महिला की मौत; चार घायल
श्रीनगर। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार बिलकेदार-देहलचौरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार रविवार को देहलचौरी चौकी में सूचना मिली कि अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस की टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
बताया गया कि वाहन चालक रोहित थपलियाल रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर विकासखंड कोट के ग्राम भेंटा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे।
मौके पर तैनात कांस्टेबल बद्रीलाल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट (49) पत्नी शशिराम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड देहरादून को तत्काल बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल लोगों में रोहित थपलियाल (24), रश्मि देवी (45), सुधा देवी (54) और सुमन बिष्ट (26) शामिल हैं। सभी घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।


(दुखद) लालकुआं सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम
हल्द्वानी में STF का बड़ा एक्शन: 10 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान कंटेनर से भिड़ी बाइक, युवक की हालत चिंताजनक,…VIDEO