अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में प्रशासन का सहयोग किया।
बताया जा रहा है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गहरी खाई में उतरी और तीनों शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!