पहाड़ में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 5 घायल
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे कार बांसवाड़ा से पेलिंग और उथिंड गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सौभाग्य से वाहन एक पेड़ पर अटक गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर के नेतृत्व में चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा।
हादसे में घायल होने वालों में रेशमा देवी, दक्षित (5 वर्ष), सान्वी (3 वर्ष), विहान (8 वर्ष) और वैभव (10 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।
दुर्घटना में 68 वर्षीय महेंद्र सिंह, 42 वर्षीय अंजन सिंह और 32 वर्षीय संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी उथिंड गांव के निवासी हैं तथा एक ही परिवार से संबंधित हैं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!