दर्दनाक हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो युवकों की मौत
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सुंदरपुर के समीप गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें दो लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके 02 सीए 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय चत्ते राजी पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल और 22 वर्षीय उमेश पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!