दुखद: उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड। जम्मू-कश्मीर से देवभूमि उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के दीपेंद्र कंडारी शहीद हो गए हैं।
गढ़वाल राइफल के 17वीं बटालियन के दीपेंद्र कंडारी निवासी करछुना गांव जम्मू कश्मीर में तैनात थे। दीपेंद्र कंडारी तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए। खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
17वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार पद पर तैनात दीपेंद्र कंडारी पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी थे। शहीद दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल के अहम हिस्सा थे। उनकी शहादत को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है और इस दुखद खबर से घर में कोहराम मच गया है, शहीद का परिवार देहरादून में रहता है।
11 अगस्त को सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेगा और फिर शिमला बाईपास नयागांव स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। वहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर किया जाएगा।उनकी शहादत ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है और उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप