केदारनाथ में फिर हादसा: बोल्डर गिरने से दो यात्रियों की मौत, तीन घायल
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर और मलबा नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में पांच यात्री आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग पर उस समय हुआ जब यात्री रास्ते से गुजर रहे थे। तभी ऊपर से भारी मलबा और चट्टानें गिरने लगीं, जिससे कई लोग चपेट में आ गए। घायलों में से एक महिला को हल्की चोटें आयी हैं जबकि दो पुरूष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश