उत्तराखंड: यहां मैक्स वाहन पर पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास सवारी वाहन पर पहाड़ी से बड़े बडे बोल्डर गिर गए जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स संख्या UK11TA-1610 पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले थे। घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अन्य घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
भारी बारिश से पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर लगातार भूस्खलन खतरा बना हुआ है। पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग दुगड्डा में पांचवां मील के पास बरसाती नाले के कारण बार-बार बाधित हो रहा है पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और धीरे धीरे वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश