जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो लाल शहीद
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दो जवान भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए है। भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और उन्होंने आतंकियों को घेर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली के रहने वाले थे।
सैन्य प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पूरा उत्तराखंड दशहरे पर्व मना रहा है लेकिन इस खबर ने पर्व के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।
बता दें कि बीते हफ्ते में विपिन सिंह और सोनित कुमार सैनी भी शहीद हुए थे। उत्तराखंड दोनों ही जवानों के जाने का गम भूला नहीं था कि दो अन्य जवानों की शहादत की खबर सामने आ गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल