उधमसिंह नगर: यहां बाइक सवार चाचा-भीतीेजे के ऊपर गिरा पेड़, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में बाइक सवार चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

बताया जा रहा है कि मो. उवेस उम्र 29 वर्ष पुत्र मो. हनीफ निवासी लहसोई बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपने चाचा मो. रफीक की दवा लेने रुद्रपुर जा रहा था। खमरिया में खेत मे गेहूं की नरई में आग लगाने के बाद सड़क किनारे सूखे पेड़ ने भी आग पकड़ ली। जिससे पेड़ की जड़ कमजोर होने के कारण गिर गया। दरसअल जिस समय युवक चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था, उसी समय पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। युवक ने हेलमेट लगा रखा था, जो पेड़ के गिरने से चकनाचूर हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad