उधमसिंह नगर: यहां तेज रफ्तार दो स्कूटी भिड़ी एक की हुई दर्दनाक मौत, घर मे मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

पंतनगर। उधमसिंह नगर के पंतनगर क्षेत्र में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब एक युवक की स्कूटी की टक्कर के बाद मौत हो गई घटना की जानकारी परिजनों को मिलते हैं घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही स्कूटी चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

जानकारी के अनुसार पंतनगर क्षेत्र के नगला चौराहे का रहने वाला 27 वर्षीय हरेंद्र सिंह लटवाल पुत्र राजेंद्र सिंह लटवाल गोल गेट के पास होते हुए कहीं जा रहा था। इस बीच तेज गति से आ रही स्कूटी uk06 वाई 0772 ने हरेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी जिससे हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल हरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान हरेंद्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक के भाई अर्जुन सिंह की तहरीर पर स्कूटी चालकके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad