उधमसिंह नगर: यहां पत्‍नी को मौत के घाट उतारने के बाद कोतवाली पहुंचे पति ने कहा-मार डाला

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में रुद्रपुर के भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पति को हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि मशरूफ अक्सर दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

कुछ देर पत्नी की लाश के पास बैठकर वह सीधे कोतवाली पहुंचा। पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। इसका पता चलते ही सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

इस पर पुलिस ने मृतका के खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad