उधमसिंह नगर: यहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के जसपुर में 28 वर्षीय युवक की एक सड़क में मौत हो गई, ड्यूटी से बाइक में घर जाने के दौरान गन्ने से भरी ट्रॉली ने रौदने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस चौकी प्रभारी हेम चंद सिंह ने बताया कि ग्राम अंगदपुर निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार पुत्र विजय पाल सिंह बीती रात्रि करीब 8 बजे डॉक्टर एमपी सिंह नर्सिंग होम से ड्यूटी करके अपनी बाइक से घर जा रहा था कि अफजलगढ़ रोड स्थित मारिया स्कूल के निकट जसपुर की तरफ आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी और वह जमीन पर गिर गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली के उसके ऊपर चढ़ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के उपरांत ही ट्रैक्टर ट्राली को घटनास्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है और घटना की तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकरण किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन