उधमसिंह नगर : यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां नानकमत्ता क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना से युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खटीमा क्षेत्र के बिसौटा उलधन गांव निवासी सुमित राणा (19) और राम किशन राणा (23) किसी काम से बाइक पर सितारगंज जा रहे थे इस दौरान नानकमत्ता में पैलेस होटल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी है तथा जेसीबी और बाइक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है, इस घटना के बाद दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!