उधमसिंहनगर: यहां ट्रक ने मां बेटे की स्कूटी को मारी टक्कर मां घायल, बेटे की मौत
खटीमाः सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक से स्कूटी को टक्कर मारने से हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जब कि महिला के 13 साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का इलाज खटीमा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
सोमवार को सीमांत क्षेत्र खटीमा में सब्जी मंडी के पास स्कूटी सवार मां-बेटे को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से 13 साल के देवांश बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां बुरी तरह घायल हो गई। मां का इलाज खटीमा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
वहीं, खटीमा कोतवाली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज