उधमसिंह नगर: यहां ग्रामीण क्षेत्र में घुसा गुलदार घर के बाहर बधे कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील क्षेत्र शांतिपूरी गांव में गुलदार के खौफ से ग्रामीण दहसत में हैं। बुधवार देर रात शांतिपुरी गली नंबर-2 के ढकानी क्षेत्र में गुलदार ने शेर सिंह कोरंगा के कुत्ते को निवाला बना दिया। घटना की जानकारी सुबह मिली जब कुत्ते का शव मिला। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास उगी हुई झाड़ियों काट दें, इसके अलावा रात में घर से अकेले बाहर न निकलें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad