उधमसिंह नगर: यहां तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में चौकी आवास विकास क्षेत्र में एक मासूम तिमंजिले से गिर कर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर करने के बाद परिजनों के सौप दिया।
जानकारी के अनुसार मूल निवासी ओखलकांडा नैनीताल कमल किशोर आवास विकास क्षेत्र में स्थित किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। बुधवार को पत्नी के कही जाने के बाद कमल किशोर अपने दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी दो वर्ष सात माह की बेटी इशानी को दूध पिला कर कुछ काम कर रहा था। इस बीच नीचे पड़ोस के बच्चों के खेलने की आवाज़ आयी। जिसे सुनकर इशानी तीसरी मंजिल पर ग्रिल के पास पहुच कर नीचे झांकने लगी। तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी। और उसकी मौत हो गयी। शोर सुनकर कमल किशोर ने बाहर निकल कर नीचे देखा तो बेटी का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए।
सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी प्रभारी धीरज कुमार मौके पर पहुँच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम न करने की मांग की। जिसे डीएम से अनुमति लेने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना ट्रांजिट कैम्प थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि तीसरी मंजिल से बच्ची की गिरकर मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुँची थी। लेकिन परिजनों द्वारा अनुमति लेने के बाद शव आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश