ऊधमसिंह नगर: यहां माहिला ने मासूम बेटे की हत्या कर फिर खुद झूली फांसी पर,
रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के खेड़ा में रिश्तेदारी में आई महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपने छह वर्षीय मासूम पुत्र की तकिया से दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
मामला रुद्रपुर के वार्ड नंबर 19 खेडा की है। ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवा राम की 28 वर्षीय पत्नी काजल तीन दिन पहले अपने 6 साल में पुत्र कुलदीप खेड़ा के साथ वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर आई थी। बुधवार की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने को चले गए।
बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि काजल ने अपने 6 साल के बेटे कुलदीप की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार सुबह जब वह दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो उसके चचिया ससुर और अन्य परिजन कमरे में गए। और वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। काजल फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी व उसका 6 वर्षीय पुत्र कुलदीप बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृव में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…