UKPSC ने समूह ‘ग’ की इस भर्ती को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, देखें……
उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग भर्तियों को लेकर जोरो-शोरो से काम कर रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने समहू ‘ग’ भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये अपडेट अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों के लिए जारी की गई है। आयोग ने युवाओं को मौका दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों पर 07.02.2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 28.02.2024 तक आंमत्रित किये गये थे। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
आयोग ने भर्ती विंडो एक बार फिर खोल दी है। अभ्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 07.03.2024 से दिनांक 16.03.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) तक एडिट कर सकते है।
नोट- अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई