UKPSC PCS मुख्य परीक्षा स्थगित: 6 से 9 दिसंबर की परीक्षा टली, आयोग जल्द घोषित करेगा नई तारीख
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 6 से 9 दिसंबर के बीच होने वाली प्रयुक्ति PCS मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि प्रशासनिक कारणों से फिलहाल परीक्षा को टालने का फैसला लिया गया है।
मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अपडेट है। कई उम्मीदवार इस परीक्षा को लेकर महीनों से तैयारी कर रहे थे। अचानक आए इस निर्णय ने परीक्षार्थियों को जहां थोड़ा निराश किया, वहीं अतिरिक्त तैयारी समय मिलने से कई अभ्यर्थियों ने राहत भी जताई है।
UKPSC ने स्पष्ट किया है कि PCS मुख्य परीक्षा की नई तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के नोटिफिकेशन सेक्शन को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट मिस न हो।
परीक्षा स्थगित होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजरें आयोग की ओर से जारी होने वाली नई परीक्षा तिथियों पर टिकी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश