UKSPC : आयोग ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड,….ऐसे करें डाउनलोड

ख़बर शेयर करें 👉

UKSPC Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 20 नवंबर, 2023 को डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा अभिक्षमता परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के सापेक्ष प्रयोगात्मक परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची-2 प्रकाशित की गयी है। उक्त अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा का आयोजन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में स्थित ज्ञानोदय कम्प्यूटर लैब में दिनाक 29 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

टंकण परीक्षा के पश्चात दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को ही अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन भी निर्धारित किया गया है। अभिलेख सत्यापन में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किये गये दावों के अनुसार अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, आरक्षण, अधिमानी अर्हता आदि से सबंधित अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित प्रतियों का उनके मूल अभिलेखों से मिलान, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग सन्निरीक्षा मार्गदर्शिका 2022 एव मा० आयोग द्वारा लिये गये निर्णयों के आलोक में परीक्षा भवन स्थित सभागार कक्ष में किया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
फिर, यूकेपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
इसके बाद डीईओ लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
अंत में, अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में प्रिंट करें।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

ये दस्तावेज ले जाना है जरूरी
वहीं उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध निम्नलिखित प्रपत्रों एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, आरक्षण, अधिमानी अहंता आदि से सबंधित अभिलेखों का चेकलिस्ट से मिलान करते हुए समस्त अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियों के 02 सैट के साथ दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को टंकण परीक्षा के पश्चात अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

(क) ऑनलाइन आवेदन-पत्र (Online Application Form)

(ख) विस्तृत आवेदन-पत्र (Detailed Application Form) (प्रपत्र सख्या-02)

(ग) प्रमाणीकरण-पत्रक (Attestation Form) (प्रपत्र संख्या-03)

(घ) देशना प्रपत्र (Index Card) (प्रपत्र संख्या-04)

(ड.) चेकलिस्ट (Check List) एवं बैकलिस्ट के अनुसार समस्त दावों के सापेक्ष अभिलेख।

(व) पासपोर्ट साइज के 02 नवीनतम स्वप्रमाणित फोटोग्राफ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad