UKSSSC Result 2023: उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परिणाम जारी,…..292 उम्मीदवारों का हुआ चयन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 316 पदों के लिए ये परीक्षा कराई थी, जिसमें से 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र स्पष्ट नहीं पाए गए। छह अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाए।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया की वन दरोगा भर्ती के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा हुई। कुल पदों के सापेक्ष 615 को शारीरिक मापजोख के लिए बुलाया गया था। 256 का अभिलेख सत्यापन तीन से 11 अगस्त और 359 की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को कराने के बाद अभिलेख सत्यापन हुआ।
सत्यापन में 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में कमियां पाई गईं, जिससे उन्हें रिजल्ट में शामिल नहीं किया गया। 292 चुने गए अभ्यर्थियों की चयन सूची वन विभाग को भेज दी गई है। करीब छह का सत्यापन डेंगू व अन्य कारणों से नहीं हो पाया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, यह परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आने वाले आदेश के अधीन होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक