UKSSSC ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट…..
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-57/ उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 14 मार्च, 2024 में विज्ञापित उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा दिनांक 25 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।
उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 20 अगस्त, 2024 से आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किये गये, जिसमें कतिपय अभ्यर्थियों को उनके द्वारा आवेदन पत्र में चुने गये जनपदों में निकटस्थ परीक्षा केन्द्र उपलब्ध न होने के कारण अन्य जनपदों में बनाये गये परीक्षा केन्द्र आवंटित हो गये हैं, अभ्यर्थियों द्वारा इस सम्बन्ध में कठिनाई व्यक्त करने व प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने के आधार पर आयोग द्वारा उनके द्वारा चुने गये जनपदों के निकटस्थ जनपदों में बनाये गये परीक्षा केन्द्र आंवटित कर नये प्रवेश-पत्र जारी कर दिये गये हैं।
अतः अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अपना प्रवेश पत्र पुनः आयोग की बेवसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड करें। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन