UKSSSC : पेपर लीक मामला, अब अपर निजी सचिव गौरव चौहान गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. एसटीएफ ने आज अपर निजी सचिव गौरव चौहान को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है.
गौरव को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय बुलाया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मामले में अभी तक एसटीएफ 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
जानकारी के मुताबिक एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बरामद हुई है. जिस तरह से पेपर लीक के मामले का खुलासा हो रहा है, ऐसे में एक बात तो साफ है कि प्रदेश के युवाओं के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी परीक्षा में की गई थी. यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच जारी है. अब प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ से आयोग होते हुए सचिवालय पहुंची. एसटीएफ ने बुधवार शाम को सचिवालय के लोक निर्माण एवं वन विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव गौरव चौहान को बयान के लिए कार्यालय बुलाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों और अन्य छात्रों से गहन पूछताछ के आधार पर और पुख्ता साक्ष्यों में मनोज जोशी कोर्ट कर्मचारी और अभियुक्त तुषार चौहान से परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के संबंध में जानकारी ली गई. अभियुक्त द्वारा दो अभ्यर्थियों से 15-15 लाख में सौदा तय हुआ. जिसमें 24 लाख अभियुक्त द्वारा अभ्यर्थियों के माध्यम से एग्जाम के रिजल्ट बाद प्राप्त किए गए थे. बाकी का भुगतान अन्य को परीक्षा से पूर्व किया गया था. पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्य व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त गिरफ्तारी की गई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई