UKSSSC Paper Leak: मुख्य आरोपी सूर्य प्रताप समेत पांच आरोपियों को जमानत मिली
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक होने के प्रकरण में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत मिल गई है। इन पांचों आरोपियों को कोर्ट ने एक-एक लाख के पर्सनल बांड पर कोर्ट से जमानत दी है। मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मास्टरमाइंड भी शामिल है। बताया जा रहा था कि पेपर लीक के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध वसूली भी गई है। यह मामला उत्तराखंड के अब तक सबसे बड़े घोटालों में से एक है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में कोर्ट से पांच आरोपियों को जमानत मिल गई है। एडीजे आशुतोष की कोर्ट में दो घंटे चली सुनवाई के दौरान इन पांचों आरोपियों को एक-एक लाख के पर्सनल बांड पर जमानत दी गई है। कोर्ट ने गौरव चौहान, मनोज जोशी, बलवंत बौरीयल समेत 5 आरोपियों को जमानत दी है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के पास से किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं हुई है। साथ ही एसटीएफ कोई सबूत कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है। जिससे इन आरोपियों को जमानत मिलने का आधार बताया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!