उत्तराखंड: यहां पेड़ के नीचे दबे लोगों में 02 की मौत 06 लोग घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के अंतर्गत टनकपुर बाजार में तेज एक विशालकाय पेड़ गिर गया जिसके नीचे 8 लोग दब गए जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हैं। सूचना पर पहुची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुचाया।

दरसअल गुरुवार को थाना टनकपुर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि टनकपुर मेन बाजार में बर्मा कॉलोनी में एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए है जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से मुख्य आरक्षी राजेंद्र मेहरा के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण पेड़ गिर गया था। जिसके नीचे 08 लोग दब गए थे।

एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड , स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

घायलों के नाम :-

  1. सुमान पुत्र नन्हे उम्र 18 वर्ष निवासी टनकपुर।
  2. मोहम्मद हनीफ पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
  3. पारस पुत्र अनिल उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
  4. अजय उम्र 15 वर्ष निवासी उधमसिंह नगर।
  5. अनिल निवासी टनकपुर चंपावत।
    06 ज्वार हुसैन पुत्र मकसूद उम्र 30 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

मृतकों के नाम :-

  1. मोहित कश्यप पुत्र श्री वेदप्रकाश उम्र 17 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
  2. मोहम्मद ऊमर पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad