उत्तराखंड : नर्सिंग ऑफिसर के 1455 पदों पर निकली भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 1 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन पत्र UKMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन एक लिए अभ्यर्थी ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग किया हो और साथ ही उत्तरखंड/ इंडियन नर्सिंग एवं मिडवाइफरी कॉउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अभ्यर्थी को हिंदी भाषा ज्ञान होना आवश्यक है।

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कैंडिडेट रजिस्टर हियर के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना है।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad