उत्तराखंड: यहां पानी से भरे गड्ढे मे डूबने से 2 वर्षीय मासूम की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
गदरपुर। उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक 2 वर्षीय मासूम बालक खेलते समय अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायज़ा लिया। वही मासूम बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर 9 पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले यासीन का 2 वर्षीय पुत्र जैयद आस पड़ोस के बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था कि अचानक ही खेलते खेलते दो वर्षीय बालाक एक खाली प्लाट के पास पहुंच गया। जहाँ पानी से भरे हुए गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर काफी समय तक बच्चे का पर नही चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इस बीच उसकी खोजबीन में जुटे हुए बच्चों ने पास के खाली प्लॉट में बने गड्ढे के पानी मे दो वर्षिय बालाक के शव को तैरते हुए देखा। वार्ड वासियों की मदद से उसे बाहर निकाला तो मासूम की मौत हो चुकी थी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं परिजनों और वार्ड वासियों की लिखित सहमति पर पुलिस ने मृतक दो बर्षीय जैयद के शव को परिजनों को दे दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल