उत्तराखंड: यहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सितारगंज। उधमसिंह नगर के सितारगंज में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां मासूम को बहला-फुसलाकर 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुराचार के आरोपित को पकड़ने के लिये जुटी हुई है। फिलहाल वह घर से फरार बताया जा रहा है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 दिसम्बर शुभम उसकी चार साल की पुत्री को चीज दिलाने के बहाने ले गया। आरोपित ने घर में उसकी बच्ची से दुराचार किया। आरोपित की हरकत का जब स्वजनों को पता चला तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
इधर शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये टीमें दबिश दे रही है। आरोपित शुभम को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने बेट्री चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल