उत्तराखंड: यहाँ 5 साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, घर में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के चोपड़ा ज्योलीकोट के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोपड़ा निवासी मोहन सिंह की 5 वर्षीय पुत्री राखी घर के आंगन में खेल रही थी। सांय 6 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा। तभी परिजनों को पता चल गया। परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए बालिका को गुलदार के चंगुल से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि बीते दो माह पूर्व भी आम पड़ाव में एक बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad