उत्तराखंड: यहां होटल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, 3 महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली के अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में सुल्तानपुर पुलिस ने दबिश देते हुए देह व्यापार कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि बीते काफी दिनों से मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में देह व्यापार की सूचना मिली रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया और साथ ही होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया।
होटल स्वामी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया और होटल मालिक तथा गिरफ्तार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। फरार होटल मालिक की तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई