उत्तराखंड: यहां अस्पताल के शौचालय में मिला चार माह का भ्रूण, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर के बीचों बीच स्थित जिला अस्पताल के शौचालय में आज एक भ्रूण मिलने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। भ्रूण करीब चार माह का बताया जा रहा है। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। उसके बाद कर्मचारियों ने शौचालय को बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के जनरल ओपीडी के शौचालय से तेज दुर्गन्ध महसूस की जा रही थी। जब सफाई कर्मी ने शौचालय में प्रवेश किया तो वहां भ्रूण दिखाई दिया। भ्रूण करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। अस्पताल का यह शौचालय शनिवार 2 बजे तक खुला रहता है और रविवार को पूरे दिन बंद रहता है। ऐसे आशंका जाताई जा रही है कि शनिवार को ही इस भ्रूण को यहां ठिकाने लगाया गया है। जिला अस्पताल से भ्रूण मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन के सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय को सील कर दिया और भ्रूण को अपने कब्जे में ले लियाहै।