उत्तराखंड: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार एक की मौत, दो लोग घायल
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग विकासखंड के सिमली शलेश्वर मोटर मार्ग पर गैरोली के समीप एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रोड के पुश्ते टूटे होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी।
जानकारी से पता चला है कि कार में सवार तीनों युवक सेनू गांव के हैं। कार दुर्घटना में मृतक व्यक्ति असम राइफल में तैनात बताया जा रहा है जो कि आज कल छुट्टी अपने गांव पूजा के लिए आया हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कर्णप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को रेस्क्यू करके 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग पहुंचाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!