उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल
देहरादून। राजधानी के सेलाकुई में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास मंगलवार देर रात एक कंटेनर संख्या UK06CA4854 और डंपर संख्या UK16CA0855 की जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पास में ही खड़े स्कूल के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
हादसे में 19 वर्षीय मनीष पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर से टक्कर लगने से दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 20 वर्षीय विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई। वहीं 19 वर्षीय प्रियांश पुत्र राकेश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर द्वारा टक्कर लगने से घायल हो गया है।
देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त छात्रों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। तीनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं भीषण हादसे की वजह से स्थानीय लोगों में रोष है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल