उत्तराखंड: इस जिले के DM का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, अधिकारियों-कर्मचारियों को भेज रहा मैसेज
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के डीएम नवनीत पांडे का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। हैकर डीएम के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है।
DM नवनीत पांडे की व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है। हैकर DM के व्हाट्सएप अकाउंट से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। यही नहीं हैकर ने WhatsApp ID में डीएम नवनीत पांडे की फोटो भी लगाई है।
WhatsApp ID हैक होने की जानकारी DM ने स्वयं जिले के विभिन्न विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा करते हुए बताया है कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी WhatsApp ID हैक की है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है।
इससे पूर्व भी चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है। इसमें जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी की भी ID हैक हुई थी। तब हैकर ने जिला सूचना अधिकारी के करीबियों और परिचितों को संदेश भेजकर पैसे मांगी थी। इस संबंध में पुलिस की साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज