उत्तराखंड : यहां नशामुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, बाहर भी भेजकर कर दी जिंदगी तबाह
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में रुड़की की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात आवास विकास स्थित नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका दिल्ली निवासी एक युवती से हुई। जिसने अपने एक पुरुष दोस्त से उसकी मुलाकात कराई। कुछ दिन बाद नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नशे की हालत में दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। होश में आने पर युवकों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात कहकर मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।
इसके बाद डरा-धमकाकर शहर से बाहर भेजकर कई बार उसका लोगों से बलात्कार करवाया गया। रोज-रोज की हो रही ग्लानि से छुटकारा पाने के लिए पीड़िता ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के साथ ही पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को आपबीती से संबंधित पत्र भेजकर बलात्कारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़