उत्तराखंड: यहां कार में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या कर जिंदा जलाने की आशंका, युवक फरार
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में पर्यटक के रूप में आई एक महिला की रहस्यमयी मौत ने सनसनी फैला दी है। तपोवन क्षेत्र में नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर शनिवार देर रात एक जली हुई कार से महिला का कंकाल बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कार कर्नाटक नंबर की मारुति रिट्ज है और बेंगलुरु निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कार के अंदर महिला का जला हुआ कंकाल मिलने के बाद प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर उसे कार सहित आग के हवाले कर दिया गया। महिला के साथ देखा गया युवक फिलहाल फरार है और पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मान रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को एक युवक और युवती कर्नाटक नंबर की कार में क्षेत्र में घूमते नजर आए थे। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ क्षेत्र में देखी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने महिला के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लापता युवक की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक