उत्तराखंड : राज्य में कल खुले रहेंगे सभी अस्पताल, निर्देश जारी….
देहरादून। कल लोकसभा चुनावों के मतदान के दिन उत्तराखंड राज्य में सभी छोटे बड़े सरकारी अस्पताल खोले जाने के निर्देश दिए गए है, कल सभी मतदान दल एवं सुरक्षा कर्मियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान दल एवं सुरक्षा कर्मियों को समस्त राजकीय चिकित्सालयों में कैशलेस (निःशुल्क) उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। इसके अलावा 19 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड की समस्त चिकित्सा इकाइयां / मेडिकल कॉलेज एवं उनसे सम्बन्धित समस्त चिकित्सा इकाइयां खुली रहेंगी। इन चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत कार्मिकों का मतदान रोटेशन के आधार पर सम्बन्धित चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक / नियंत्रक अधिकारी द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!