उत्तराखंड : राज्य के सभी स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
देहरादून। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और अन्य सभी कर्मचारियों को स्कूल में मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!