उत्तराखंड : इस जिले के सभी स्कूल 7 दिन रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड के हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2024 की अवधि 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक संचालित है। वर्तमान में जनपद में श्रावण कांवड मेला प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने के तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है।
कांवड मेला के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द / डायवर्ट होने तथा कांवड मेला की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्येनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में 27 जुलाई 2024 से 02 अगस्त तक अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल