उत्तराखंड- इस जिले में स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन, अब 27 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, आदेश जारी…
उधम सिंह नगर। छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। जिला अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार अब 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को छठ पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
पूर्व में यह अवकाश 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को घोषित किया गया था, लेकिन नवीन आदेश जारी कर इसे एक दिन पहले कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1981 संस्करण, पैरा-247 के प्रावधानों के तहत किया गया है।
आदेश संख्या 214/रा०सा०-नौ (54)/2022 दिनांक 10 अक्टूबर 2025 में आंशिक संशोधन करते हुए यह बदलाव लागू किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषागार, उप कोषागार और बैंकों में प्रभावी नहीं होगा, यानी इन संस्थानों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।
इधर, छठ पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज़ हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को घाटों की सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज