उत्तराखंड : पूर्व निजी सचिव पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज
देहरादून। सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर 55 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दून पुलिस ने मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय समेत 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून में धारा 420, 120बी भादवि में केस दर्ज किया है।
12 अक्टूबर को दीपमणि स्वर्णकार पुत्र जगन्नाथ प्रसाद वर्मा निवासी 29 प्रतापनगर सागाकर, जयपुर, राजस्थान ने अंकित मिश्र पुत्र संजीव कुमार निवासी संतोषपुर तिलखाना जिला इटावा, सौरभ शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी नियर एयरपोर्ट देहरादून, प्रकाश चंद उपाध्याय निवासी 1772 सुभाष रोड वर्तमान सेन संग कलिंगा माजरा माफी, देहरादून, संजीव कुमार उर्फ देव पुत्र स्व गोपाल चन्द निवासी 85 एस0एस0टी0 नगर, पटियाला पंजाब के खिलाफ उत्तराखंड में सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर भिन्न- भिन्न तारीखों पर 55 लाख रुपए प्राप्त करना तथा पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करते हुए धोखाधड़ी करने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून में धारा 420, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि धोखधड़ी करने वाले कोई भी हो, कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी। गैंग बनाकर ठगने वाले लोगो पर जरूरत हुई तो गैंगस्टर एक्ट भी लगाई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक