उत्तराखंड: UKSSSC में ग्रुप “C” के इन पदों पर आवेदन शुरू,…..ऐसे करें आवेदन
UKSSSC Group C Recruitment 2023: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए sssc.uk.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रुप “C” के 229 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार sssc.uk.gov.in पर जाकर 23 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 27 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच कर सकेंगे। लिखित परीक्षा दिसंबर 2023 में होगी। रिक्तियों में सर्वाधिक पद 137 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के हैं।
रिक्तियां
- समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 पद।
- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 पद।
- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठान में मुन्सरिम तथा रीडर 14 पद।
- उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में कार्यालय सहायक तृतीय के 10 पद।
- पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में कार्यालय सहायक तृतीय के 10 पद।
- उत्तराखंड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी- 03 पद।
- गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय में फोरमैन 01 पद।
- उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 पद।
- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के 33 पद।
- परीक्षा तिथि की सूचना अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर SMS व ईमेल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
योग्यता
- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन कंप्यूटर दक्षता, टाइपिंग से जुड़ी स्किल के लिए नोटिफिकेशन देखें।
- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के लिए योग्यता- ग्रेजुएशन व कंप्यूटर में सीसीसी लेवल का सर्टिफिकेट।
आयु सीमा: 18 वर्ष से 42 वर्ष
आवेदन शुल्क:-
- जनरल व ओबीसी – 300 रुपये
- एससी, एसटी, EWS, दिव्यांग 150 रुपये।
- फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI से किया जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल