उत्तराखंड: यहां पुलिस और स्मैक तस्कर के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी (विशेष कार्य दस्ता) की टीम की स्मैक तस्कर से मुठभेड़ हुई, जिसमें तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे जगबुड़ा पुल के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान खटीमा की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगी (निवासी गिद्धौर, नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। उसके पास से 190 ग्राम स्मैक और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। घायल तस्कर को टनकपुर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में 'इनोविस्टा 2026' का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवान ने बताया कि यह चंपावत जिले में स्मैक तस्कर के साथ पहला एनकाउंटर है। इससे पहले हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने तस्कर के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है और उससे जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad