उत्तराखंड: सूचना विभाग में बंपर तबादले, हल्द्वानी मीडिया सेंटर की अब ज्योति सुंद्रियाल को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन महानिदेशक सूचना एवं सम्पर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने 10 अतिरिक्त सूचना अधिकारियों को एक जनपद से दूसरे जनपद में तबादला कर दिया है। जिसमें गोविंद सिंह बिष्ट का बागेश्वर तबादला कर दिया गया है।अब हल्द्वानी मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी ज्योति सुंद्रियाल संभालेंगी।
गिरीजा जोशी को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश राणा को जिला सूचना कार्यालय देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरेंद्र सिंह राणा को जिला सूचना कार्यालय पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकी देवी को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रतीलाल को रुद्रप्रयाग, भजनी को टिहरी गढ़वाल ,रविंद्र सिंह को पिथौरागढ़ एवं सुरेश कुमार को चमोली के जिला सूचना कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई