Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पतालों से गायब 50 डॉक्टर होंगे बर्खास्त
उत्तराखंड के दुर्गम अस्पतालों से गायब चल रहे बॉन्ड के 50 डॉक्टरों को बर्खास्त किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इसका संज्ञान लेकर सुबह अधिकारियों से बात कर रिपोर्ट ली और उसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक को पचास के करीब डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बॉन्ड व्यवस्था मरीजों की सुविधा के लिए की है। यदि बॉन्ड वाले डॉक्टर मरीजों को इलाज देने की बजाए गायब रहेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे डॉक्टरों को तत्काल बर्खास्त कर नए डॉक्टरों को तैनाती दी जाएगी।
उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को बॉन्ड व्यवस्था के तहत तैनात डॉक्टरों की विशेष रूप से निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। डॉ.धन सिंह ने कहा कि अस्पतालों से गायब किसी भी डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल