उत्तराखंड: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, UKSSSC की ये पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। कैबिनेट ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन की तमाम परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया। जिसमें पांच भर्तियों के 770 पदों की भर्तियों को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 7000 पदों के लिए प्रस्तावित सभी परीक्षाएं भी राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रद्द की गई परिक्षाओं में वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें सबसे बड़ा झटका उत्तराखंड पुलिस क़ो लगा है जहाँ रेंकर्स परीक्षा के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहें तमाम पुलिसकर्मियों के अरमान टूट गए। इसके अलावा मुख्य आरक्षी यानी पुलिस हेड कांस्टेबल की परीक्षा क़ो भी रद्द कर दिया गया।

इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं। समूह ग की भर्ती के लिए जो अभी तक यूकेएसएसएससी में नियम थे यहां भी वही नियम लागू होंगे। करीब 7000 पद के लिए अब जल्द ही लोक सेवा आयोग कैलेंडर जारी करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad