उत्तराखंड: केदारनाथ के पास बर्फ का खिसका बड़ा पहाड़, देखें वीडियो……

देहरादून। केदारनाथ के पास एक बार फिर से बर्फ का एक बड़ा पहाड़ खिसक गया। हालांकि केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत
वहीं, केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।