उत्तराखंड : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, आज से इस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू,….ये हैं अंतिम तिथि
उत्तराखंड। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर पर परिषदीय परीक्षा परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) अथवा परिषदीय परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने हेतु संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जाने विषयक। आदेश जारी हुए हैं
उपर्युक्त विषयक आपको अवगत कराना है कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर पर परिषदीय परीक्षा परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) अथवा परिषदीय परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने हेतु संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों के द्वारा भरे जाने हैं। इस क्रम में ऑनलाइन पोर्टल को सफलता पूर्वक संचालित करने तथा इसकी विधाओं और कार्यक्षमता का उपयोग करने के लिए प्रधानाचार्यों को अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करेंगे। पोर्टल दिनांक 18-09-2023 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 30-09-2023 की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा।


उपरोक्त हेतु निम्न तथ्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी-
1- ऑनलाइन पोर्टल केवल Desktop / Laptop पर ही खोलें।
2- ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र भरने हेतु संलग्न दिशा-निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें।
ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक परिषद् की वैबसाइट www.ubse.uk.gov.in के Board Examination आइकन पर http://ubse.co.in में दिशा निर्देश उपलब्ध है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक